Oscar 2024: #RRRMovie बार-बार ऑस्कर में, एक बार फिर छाया नाटू नाटू, एसएस राजामौली की आरआरआर काे मिला लॉस एंजिल्स में सम्मान
मनोरंजन डेस्क(Bns)। ऑस्कर्स 2024 का आयोजन आज (11 मार्च) के दिन लॉस एंजिल्स में हुआ। ‘ओपेनहाइमर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘पुअर थिंग्स’ के लिए एम्मा स्टोन और ‘ओपेनहाइमर’ के लिए किलियन मर्फी को क्रमश: बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया। इन सबके बीच, पिछले साल ऑस्कर जीतने वाली भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ को स्पेशल ट्रिब्यूट भी दिया गया। जी हां, ऑस्कर 2024 में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ का एक बार फिर कैमियो हुआ।
क्याें बजा नाटू-नाटू?
ऑस्कर्स 2024 में बेस्ट सॉन्ग की प्रस्तुति के दौरान ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के सीन्स को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। दरअसल, 96वें ऑस्कर के लिए दुनिया भर के कुछ बेहतरीन स्टंट सीन्स वाली एक क्लिप तैयार की गई थी। इस क्लिप में राम चरण और जूनियर एनटीआर की पीरियड एक्शन फिल्म ‘आरआरआर’ की भी क्लिप शामिल थी। बता दें, साल 2023 में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। वहीं इस बार ये क्लिप प्ले करके इसे एक स्पेशल ट्रिब्यूट दी गई है।
बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे रिकॉर्ड
एसएस राजामौली की यह पीरियड एक्शन फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। जूनियर एनटीआर और राम चरण की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 767.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड 1106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को सिर्फ ऑस्कर ही नहीं बल्कि कई सारे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।
https://twitter.com/LOKESHWAR500/status/1767091747564425699?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1767091747564425699%7Ctwgr%5E0208beffa1de2060a9bd94f5c121a9ab9d2885ee%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Foscar-2024-rrr-action-scene-and-naatu-naatu-screened-on-oscar-stage-ram-charan-and-jr-ntr-fans-call-it-pride-moment-201710139870998.html
