मंगल 28 जुलाई, 2026

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर से मिला बृजमोहन अग्रवाल को टिकट

0
cg-bjp-list-2024

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार 2 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 सीट पर नाम फाइल हो गए, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं।

भाजपा द्वारा आज जारी हुई पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा हुई है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल बस्तर महेश कश्यम, कांकेर से भोजराम नाग को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

सरगुजा से चिंतामणी महाराज, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सुश्री सरोज पांडेय, बिलासपुर तोखन साहू और महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। तो वहीं, पार्टी ने पुराने 4 सांसदों के टिकट भी काट दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों