बुध 29 जुलाई, 2026

#MotionofThanks: 370 खत्म हुआ, ‘भगवान राम घर लौटे’, … PM मोदी ने संसद में गिनाई 10 साल की उपलब्धियाँ, सेट किया टारगेट, बोले- BJP को 370 तो NDA को 400 पार

0
#MotionofThanks

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (5 फरवरी, 2024) को संसद के बजट सेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कइयों ने चुनाव लड़ने का हौसला भी छोड़ दिया है और कई लोकसभा की जगह राज्यसभा में जाना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने 4 मजबूत स्तंभों की तरफ हमारा ध्यान आकृष्ट किया है जो जितने ज़्यादा मजबूत, संरक्षित और समृद्ध होंगे – हमारा देश भी उतनी ही तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Pmनरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि एक ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा को नयी ऊर्जा देता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दिन दूर नहीं हैं। केवल 100-125 दिन बचे हैं। अबकी बार, 400 पार, इस बार हम 400 सीटों का आंकड़ा पार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को निश्चित तौर पर 370 सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटे जीतेगा। उन्होंने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा है। एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं और न ही कुछ देख सकते हैं।

मोदी ने कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा…मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, डिजिटल क्रिएटर्स, यूनिकॉर्न, गिग इकॉनमी – ये नए भारत की नई शब्दावली हैं। आज भारत एक अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था है। देश में महंगाई को लेकर विपक्षी नेताओं की चिंताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”इतिहास इस बात का गवाह है- जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है, महंगाई लाती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में महंगाई पर दो गाने सुपरहिट रहे- ‘महंगाई मार गई’ और ‘महंगाई डायन खाये जात है’। ये दोनों गाने कांग्रेस के शासन काल में आए थे. यूपीए के कार्यकाल में महंगाई दहाई अंक में थी, इससे इनकार नहीं किया जा सकता. उनकी सरकार का तर्क क्या था? असंवेदनशीलता. उन्होंने कहा- आप महंगी आइसक्रीम खा सकते हैं लेकिन महंगाई का रोना क्यों रोते हैं?…कांग्रेस जब भी सत्ता में आई, उसने महंगाई को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार नगण्य था। आज भारत दुनिया की अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था है और लाखों युवा इससे जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में डिजिटल इंडिया आंदोलन बहुत सारे अवसर प्रदान करेगा। आज, मेड-इन-इंडिया फोन दुनिया भर में निर्यात किए जा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि आज हमारी नारी शक्ति… ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। 2014 से 10 साल पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब-करीब 12 लाख करोड़ रुपए ही था। पिछले 10 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 44 लाख करोड़ रुपये का बजट था. आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे देश में कितनी नौकरियाँ पैदा हुई होंगी। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान मुद्रास्फीति दोहरे अंक में थी। जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, उन्होंने देश में महंगाई को बढ़ावा दिया। हमने दो युद्धों और सदी में एक बार आने वाली महामारी के बावजूद लगातार मुद्रास्फीति पर काबू पाया है।

उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि घर के मुखिया को बुलाइए, लेकिन आज घर से लेकर बिजली का बिल और पानी-गैस सब महिलाओं के नाम पर आता है, परिवार की मुखिया महिलाएँ हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस पर किसानों से विश्वासघात का आरोप लगाया और कहा कि कॉन्ग्रेस के समय कृषि के लिए 25,000 करोड़ रुपए का बजट होता था, हमारी सरकार ने सवा लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया। उन्होंने बताया कि हमने 18 लाख करोड़ रुपए का धान-गेहूँ किसानों से खरीदा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सवा लाख करोड़ रुपए से भी अधिक रकम का दलहन-तिलहन की खरीद की है। उन्होंने बताया कि पहली बार मछुआरों को ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ मिला। पीएम मोदी ने बताया कि पशुओं को रोगों से बचाने के लिए 50 करोड़ टीके लगाए गए। प्रधानमंत्री ने बताया कि डिजिटल सेक्टर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बना रहा है। उन्होंने सस्ता मोबाइल फोन और सस्ता डेटा की बात करते हुए कहा कि ये दुनिया में सबसे कम कीमत है जिससे रिकॉर्ड मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट देश देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में 1000 नए एयरक्राफ्ट्स ऑर्डर किए गए हैं, जिससे पायलट्स, क्रू मेंबर्स और इंजीनियर्स की ज़रूरत होगी, यानि एविएशन सेक्टर भारत के लिए एक बहुत बड़ा नया अवसर बन कर आया है। बीते 10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के अंदर बजट 44 लाख करोड़ रुपए हो गया।

#MotionofThanks

#BudgetSession2024

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों