बुध 29 जुलाई, 2026

#UPI in #France: फ्रांस में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल, एफिल टॉवर पर लॉन्च; जानिए किन-किन देशों में यूपीआई की सुविधा.., है भारत का एक प्रमुख पेमेंट मेथड

0
UPI--in-France

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) का दायर बढ़ गया है। जी हां…देशभर में वित्तीय लेन-देन को बदले वाला यूपीआई अब फ्रांस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस के एफिल टॉवर में यूपीआई को लॉन्च किया गया। पेरिस में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। फ्रांस ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई के इस्तेमाल को मंजूरी के साथ इसे वहां लांच कर दिया गया है।

इस घोषणा के बाद भारतीय पर्यटक यूपीआई सपोर्टेड ऐप्स के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके बेहद आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। सिर्फ एफिल टॉवर ही नहीं, बल्कि होटल्स बुक करने, म्यूजियम की विजिट करने जैसे कई सेवाओं में भी यह मददगार साबित होगा।

फ्रांस में यूपीआई की स्वीकार्यता ने फ्रांस और यूरोप में टूरिज्म और रिटेल सेक्टर में काम करने वालों के लिए भी नए रास्ते खोल दिए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत एम जावेद अशरफ और लायरा के प्रतिनिधि शामिल थे।

आपको बता दें कि साल 2022 में यूपीआई सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फ्रांस की ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ‘लायरा’ (Lyra) के साथ एक समझौता किया था।

NPCI ने 2016 में देश में UPI सिस्टम पेश किया था। PhonePe अपने सिस्टम में UPI लाने वाले पहले प्लेटफार्मों में से एक था। एक साल बाद ये लगभग हर पेमेंट सिस्टम से जुड़ गया था। यह इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अब विदेशी देश भी इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

380 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, UPI ने खुद को भारत में एक प्रमुख पेमेंट मेथड के रूप में स्थापित किया है। जनवरी 2024 में, UPI ने 12.2 बिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए।

UPI क्या है?

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत की मोबाइल बेस्ड फास्ट पेमेंट सिस्टम है। इसका इस्तेमाल मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की इजाजत देता है। UPI को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है।

इतने देशों में लागू है UPI

भारत का यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस जैसे कम से कम 12 देशों में लागू है। भूटान भारत के UPI को अपनाने वाला पहला विदेशी देश था। जुलाई 2021 में, भूटान BHIM ऐप के जरिए UPI लेन-देन की अनुमति देने वाला पहला देश बना था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों