कांग्रेस महामंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत

0

कांग्रेस महामंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व कटघोरा के सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सिंह ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री कु. श्वेता ठाकुर का नोएडा में घटित एक सड़क हादसे में निधन हो गया। श्वेता ठाकुर स्वीडन में रहकर जॉब करती थी एवं बीते सप्ताह ही कटघोरा आई थी। कटघोरा से वह पुन: स्वीडन जाने के लिए रवाना हुई थी।

शनिवार की रात नोएडा में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। श्वेता ठाकुर ऑटो से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। इस बीच ऑटो के सामने जा रही स्कूल बस ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे ऑटो टकरा गई। इस ऑटो के पीछे आ रही दूसरी स्कूल बस ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही ऑटो ड्राइवर और श्वेता की मौत हो गई और साथ बैठी दूसरी लड़की गम्भीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना की खबर मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने श्वेता ठाकुर के असामयिक दु:खद निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों