कलेक्टर ने मतदान करने दिलाई शपथ

0

कलेक्टर ने मतदान करने दिलाई शपथ

मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय बीआरसाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम मुंगेली में जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट मैच के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समस्त उपस्थित समस्त अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को लोकसभा निर्वाचन में स्वयं मतदान करने एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन, वनमण्डलाधिकारी श्री तिग्गा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश नशीने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीडी तिर्की, एसडीएम श्री अमित गुप्ता, एसडीओपी श्री तेजराम पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अनिल सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों