गुरु 30 जुलाई, 2026

चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं-डॉ. रमन

0

चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं-डॉ. रमन

कवर्धा। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पंडरिया विकासखंड के मोहगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार ने अनेको विकास कार्य किए हैं, जिसके कारण आज यहां के किसान सशक्त हैं,चुनाव हारे हैं अभी हिम्मत नही हारे हैं भाजपा के कार्यकताओ के सामने कोई टिक नही पाएगा. अभी नई सरकार को 100 दिन हो गए हैं भूपेश सरकार के पास कोई भी विकास की बात करने जाता है तो सिर्फ नरवा, गरवा घुरवा,बाड़ी की ही बात करते हैं.

पूर्व सीएम ने कहा कि कंग्रेस सरकार कर्मचारियों को पैसे नही दे पा रही है अब लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है. कांग्रेस ने चुनाव के गंगा जल उठाकर कसम खाई थी पहले बोले शराब बंदी करेंगे लेकिन अभी तक शराब बंदी नही कर पाए है और शराब के दाम को बढ़ा दिया है ,पूर्ण कर्जा माफी नही किया है. विपक्ष में होने के नाते डॉ रमन सिंह आप लोगो की वजह से सरकार के खिलाफ लड़ने तैयार है.भाजपा 2019 में नया इतिहास रचेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों