गुरु 30 जुलाई, 2026

मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

0

मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण की उपस्थिति में आज मतदान दल के सदस्यों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल और असिस्टेंट प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत ने रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न कराई। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। तृतीय रेण्डमाईजेशन में मतदान केन्द्रवार रेण्डमाईजेशन किया जाएगा। रेण्डमाईजेशन के दौरान जिला पंचायत के सीइओ श्री अजीत वसंत, जांजगीर एसडीएम श्री के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री बजरंग दुबे, श्री इन्द्रजीत बर्मन, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री गोवर्धन प्रसाद साहू उपस्थित थे।

00 मतदान दलों को विधानसभावार बांटा गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों