गुरु 30 जुलाई, 2026

जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटा पसीना

0

जंगल में लगी आग, बुझाने में छूटा पसीना

महासमुंद। देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोसमसरा परिसर कक्ष क्रमांक-298 के बीहड़ जंगल में आग लग गई है। उक्त क्षेत्र देवपुर परिक्षेत्र से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन वन अमला द्वारा इसे बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया। क्योंकि जंगल में लगी आग धीरे-धीरे बढ़कर सड़क के करीब आ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 298, 293 कुल क्षेत्रफल 382.401 हेक्टेयर के दायरे में विकसित है। यह मिश्रित प्रजाति के जंगल के रूप में जाना जाता है। यहां वन औषधि की भरमार है तथा वन्य जीव जंतु इस क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करते हैं। इस परिक्षेत्र की सीमा से बारनवापारा अभयारण क्षेत्र लगा हुआ है। जिससे यह कंपार्टमेंट अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आग लगने से बड़े पेड़ों को नुकसान नहीं हुआ है, अपितु वन औषधि, छोटी झाडियां, घास आदि जलकर राख हो गए हैं।

पहाड़ी के नीचे सड़क किनारे वन विभाग डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड का कार्यालय है। इस कार्यालय में डिप्टी रेंजर गजकुमार ठाकुर एवं बीड गार्ड देवानंद सोनी पदस्थ हैं। दोनों कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों