पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती अधिग्रहित

0

पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती अधिग्रहित

जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की समस्त निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती को अधिग्रहित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने यह अधिग्रहण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 में उल्लेखित नियमों के तहत किया है। उन्होंने अधिग्रहण अवधि में समस्त प्रशासकीय एवं शैक्षणिक कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेंड्रीभांठा जांजगीर और आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती के संस्थाप्रमुख प्राचार्य को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों