गुरु 30 जुलाई, 2026

नक्सली हमले में 4 जवान शहीद

0

नक्सली हमले में 4 जवान शहीद

कांकेर। नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है.पखांजूर से 35 किलोमीटर दूर मोहल्ला के जंगल में नक्सलियों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला बोला है. सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवानों पर गुरूवार सुबह नक्सलियों ने अचानक अटैक किया.जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है. जिसमें 4 जवान शहीद हो गए जिसमें एक एएसआई और 3 जवान शामिल हैं। नक्सलियों को घेरने के लिए मौके पर बेकअप की टीम तत्काल रवाना की गई। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान कांकेर जिले में होना है. ऐसे में हुए इस बड़े नक्सल हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मतदान केन्द्रों के साथ चुनाव में शामिल नेताओं व कर्मचारियों की सुरक्षा भी निगरानी में रखी गई है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने पर्चे फेंककर विरोध जताते हुए मतदान न करने की चेतावनी भी दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों