गुरु 30 जुलाई, 2026

मनरेगा में पहले से दे रहे डेढ़ सौ दिन का काम -ननकीराम

0

मनरेगा में पहले से दे रहे डेढ़ सौ दिन का काम -ननकीराम

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भले ही आम चुनाव 2019 के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम के दिनों को सौ से बढ़ाकर डेढ सौ दिन करने का वायदा किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहले से मनरेगा मजदूरों को डेढ सौ दिन काम दिया जा रहा है। जिले के रामपुर से भारतीय जनता पार्टी विधायक श्री कंवर ने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार दो वर्ष पहले ही मनरेगा में काम के दिनों की संख्या बढ़ाकर डेढ सौ कर चुकी है और पूरे प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को इसका लाभ मिल रहा है।

000

आचारसंहिता का उल्लंघन,अवैध सामग्री और नगदी जब्त

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने अवैध सामग्रियों और नगद राशि के परिवहन पर निगरानी दलों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़नदस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अब तक कुल एक करोड़ चार लाख 30 हजार 986 रूपए कीमत की सामग्री और नगद राशि जब्त की है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों