अंबेडकर अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

0

अंबेडकर अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीडि़त गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को रायपुर के निजी अस्पताल से 2 अप्रैल को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल रिफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

बेरला बेमेतरा निवासी गर्भवती महिला को मार्च महीने में सर्दी जुकाम हुआ था। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां स्थिति गंभीर होने पर मरीज को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल रिफर कर दिया गया था। महिला के करीबन 6-7 से गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। अंबेडकर अस्पताल की प्रवक्ता शुभ्रा सिंह ठाकुर ने बताया कि पीडि़त महिला को अंबेडकर अस्पताल में 2 अप्रैल को लाया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों