गुरु 30 जुलाई, 2026

मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन

0

मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन

जयपुर । केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मुझे जातियों में नहीं बांटा जा सकता मै सैनिक हूं, देश का हूं और हमेशा देश का ही रहूंगा। यह बात उन्होंने विराटनगर और कोटपूतली में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता ऐसी जिसमें एक परिवार की गुलामी और चार-चार पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त। अपनी इसी मानसिकता के कारण आज पूरा विपक्ष देश को तोड़ने, विभाजन करने और जातियों में बांटने के लिए एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र एक धोखा पत्र है। इस घोषणा पत्र के द्वारा कांग्रेस प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक्ट लाकर प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है, आम फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट को बदलने की तैयारी कर रही है जिसके तहत सेना आतंकवाद के खिलाफ लड़ती है, धारा 124 ए को बदलने की तैयारी कर रही है जिससे भारत विरोधी नारे या प्रदर्शन करने वालों पर अंकुश ना लगाया जा सकें।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस द्वारा देश को तोड़ने की राजनीति को भली भांति समझ चुकी है। जनता ने पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ईमानदार और निष्पक्ष सरकार द्वारा किए गये कार्यों को देखा है। पिछले 50 वर्षों में जितने कार्य हुए है उससे अधिक विकास कार्य मोदी जी ने पिछले पांच वर्षों में ही कर दिखाए। आज जनता यह जान चुकी है कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, भ्रष्टाचार को मिटाने, आतंकवाद को मिटाने, विदेशों में में भारत का मान सम्मान बढ़ाने और देश को प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी को ही पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों