#World Cup 2023 Schedule : क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए मैच शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब और कहां होगा India vs Pakistan मुकाबल, देखें लिस्ट
खेल डेक्स। ICC Cricket World Cup 2023 में टीम इंडिया लीग फेज में कुल 9 मैच खेलने वाली है। वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है और इसी के साथ ये भी पता चल गया है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम कब, कहां और किस टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम अपने सभी 9 लीग मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलती नजर आएगी। आप यहां इंडिया के शेड्यूल नोट कर सकते हैं।
भारतीय टीम चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, धर्मशाला, लखनऊ, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु में अपने मुकाबले खेलने वाली है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना आगाज मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलने वाली है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आपको 15 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत की टीम अगर वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करती है तो फिर टीम का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में इससे बड़ा मंच इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया के लिए नहीं हो सकता। मुंबई में एक लीग मैच भी भारत खेलने वाला है।
भारत का वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई
- भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली
- भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
- भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला
- भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ
- भारत बनाम क्वालीफायर – 2 नवंबर, मुंबई
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता
- भारत बनाम क्वालीफायर – 11 नवंबर, बेंगलुरु
https://www.icc-cricket.com/news/3558110
