रामनगर स्कूल के बच्चों ने पोस्टर, रंगोली से बताया मत का महत्व
रामनगर स्कूल के बच्चों ने पोस्टर, रंगोली से बताया मत का महत्व
रायपुर। रायपुर के रामनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, रैली और परिचर्चा आयोजित कर मतदान के संबंध में लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य ने प्रोजेक्टर के जरिए स्कूल के बच्चों को मतदान का महत्व बताया तथा अपने-अपने अभिभावकों को आगामी 23 अप्रैल को जरूर मतदान करवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।