गुरु 30 जुलाई, 2026

अमित शाह ने कसा CM नवीन पटनायक पर तंज, 19 सालों में नहीं सीख पाए उड़िया भाषा

0

अमित शाह ने कसा CM नवीन पटनायक पर तंज, 19 सालों में नहीं सीख पाए उड़िया भाषा

भुवनेश्‍वर। चुनावी राज्‍य के ओडिशा के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने उड़‍िया भाषा के बहाने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि पटनायक 19 साल में उड़िया नहीं सीख सके। जनता को इस बार उड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री चुनना चाहिए। शाह ने आरोप लगाया कि पटनायक ने पश्चिम और मध्‍य ओडिशा के साथ सौतेला व्‍यवहार किया है।

शाह ने गजपति में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि एक अप्रैल को मैं ओडिशा आया हूं। आज उत्कल दिवस है। आज के ही दिन पूरे देश में भाषा के आधार पर कोई राज्य बना तो वह ओडिशा था। आज 19 साल हो गए, मगर यह ओडिशा वालों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते।’

उन्‍होंने कहा, ‘नवीन पटनायक ने जिस प्रकार से पश्चिम और मध्य ओडिशा के साथ सौतेला व्यवहार किया है, इस बार उसका हिसाब करने का वक्‍त आ गया है। आने वाला चुनाव देश और ओडिशा दोनों का भाग्य तय करने वाला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों