गुरु 30 जुलाई, 2026

ऋचा शर्मा केन्द्र के लिए हुईं रिलीव

0

ऋचा शर्मा केन्द्र के लिए हुईं रिलीव

रायपुर। प्रमुख सचिव फूड ऋचा शर्मा को राज्य सरकार ने भारत सरकार में डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया। ऋचा को फरवरी में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव की पोस्टिंग मिली थी। लेकिन, अफसरों की कमी की वजह से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था। ऋचा 94 बैच की आईएएस हैं। 2015 में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर सरकार ने उन्हें फूड विभाग की कमान सौंपी थी। ऋचा ने फिर सेंट्रल डेपुटेशन के लिए आवेदन किया था।मनोज पिंगुआ भी पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ लौटे हैं। पिंगुआ को उद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है। उधर, लंबी छुट्टी पर गई शहला निगार भी आज मंत्रालय में ज्वाईनिंग दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों