गुरु 30 जुलाई, 2026

रमेश बैस पहुंचे रायपुर,जोरदार स्वागत

0

रमेश बैस पहुंचे रायपुर,जोरदार स्वागत

रायपुर। रायपुर लोकसभा से सात बार सांसद रहे रमेश बैस की टिकट भाजपा ने काट दी थी,काफी समय तक दिल्ली में डटे रहने के बाद सोमवार को इंडिगो की विमान से दोपहर बाद जब वे रायपुर पहुंचे तो समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर उनकी ताकत का अहसास करा दिया। वे टिकट कटने से काफी नाराज हैं लेकिन जाहिर नहीं कर रहे हैं। मीडिया द्वारा कुरेदे जाने पर जब उन्होने राम रावण युद्ध की कहानी सुनाई तो जब उनसे प्रतिप्रश्न किया गया कि कौन राम और कौन रावण हैं तो वे हंसकर आगे बढ़ गए। इस बीच भाजपा में इस टिप्पणी की दिन भर चर्चा होते रही।

इधर सुनील सोनी जो कि इस सीट पर वर्तमान प्रत्याशी हैं कह रहे हैं कि बैस का उन्हे आर्शिवाद प्राप्त है लेकिन बैस क्या सोनी का प्रचार करेंगे स्पष्ट नहीं है। बैस ने इतना जरूर कहा है कि रायपुर सीट से भाजपा जीते यह प्रयास करेंगे। उनसे जब ये पूछा गया कि सुनील सोनी को जीत का क्या टिप्स देंगे, जवाब में बैस ने कहा कि टिकिट मिलने के बाद पहली बार उनसे मुलाकात हुई है, जब राम और रावण का युद्ध हो रहा था और रावण आखिरी समय में था, तो राम ने लक्ष्मण से कहा था कि जाकर रावण से कुछ सीखकर आओ। सुनील सोनी ने कहा कि रमेश बैस बड़े भाई राम हैं और मैं छोटा भाई लक्ष्मण।

00 राम और रावण युद्ध की टिप्पणी से उपजे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों