गुरु 30 जुलाई, 2026

अगर सरकार ने Article 370 को खत्म किया, तो भारत का जम्मू-कश्मीर से रिश्ता भी खत्म हो जाएगा: महबूबा मुफ्ती

0

अगर सरकार ने Article 370 को खत्म किया, तो भारत का जम्मू-कश्मीर से रिश्ता भी खत्म हो जाएगा: महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर केंद्र सरकार अनुच्छेद 370 को खत्म करती है, तो राज्य का केंद्र के साथ रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाएगा। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। इसके साथ ही महबूबा ने कहा कि यदि अनुच्छेद 370 खत्म होता है, फिर नई स्थितियां उभरकर सामने आएंगी।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप अनुच्छेद 370 का पुल तोड़ते हैं, तो आपको फिर से भारत और जम्मू-कश्मीर के बीच रिश्ते पर बातचीत शुरू करनी होगी। वहां आपको एक नई स्थिति का सामना करना पड़ेगा… क्या एक मुस्लिम बहुल राज्य आपके साथ रहना चाहेगा? अगर आप अनुच्छेद 370 को खत्म करते हैं, जम्मू-कश्मीर के साथ आपका संबंध भी खत्म हो जाएगा।’

महबूबा मुफ्ती का यह बयान केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा अनुच्छेद 35 ए को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आया है। जेटली ने कहा कि अच्छेद 35 एक संवैधानिक रूप से दोषपूर्ण और जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास में बाधक है।

इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार जम्मू कश्मीर और भारत संघ के बीच के संवैधानिक संबंधों को बदलकर इसपर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। पीडीपी नेता नईम अख्तर ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर और संघ के बीच संवैधानिक संबंधों को बदलकर इसे पर कब्जे के लिए पूरा जोर लगा रही है।

अख्तर, केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के ब्लॉग पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने 35 ए को संवैधानिक रूप से दोषपूर्ण बताया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संघ परिवार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का विरोध करने के लिए देश के दिग्गज वकीलों में एक को उतारा है जबकि न्यायालय अतीत में दो बार अनुच्छेद 35 ए को बरकरार रखने का आदेश दे चुका है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों