गुरु 30 जुलाई, 2026

मॉडल हत्याकांड, पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ

0

मॉडल हत्याकांड, पांच दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ

रायपुर। मॉडल आंचल यादव की हत्या की जांच बालोद के अलावा रायपुर, धमतरी में भी जारी है। बालोद पुलिस की अलग-अलग टीम इन जगहों पर उससे जुड़े लोगों और करीबियों से पूछताछ में जुटी है। उनके साथ रायपुर, धमतरी की पुलिस टीम भी लगी है। अभी तक करीब 60 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस इस मामले को ब्लैकमेलिंग, अवैध संबंध और जमीन विवाद से जोडकऱ देख रही है। दूसरी ओर उसके कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें कई बड़े अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोपियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मॉडल आंचल यादव 25 मार्च की रात धमतरी से निकली थी और दूसरे दिन उसकी लाश बालोद के एक नहर में बरामद की गई। कई बड़े अफसरों से जुड़ी मॉडल की लाश मिलने से वहां सनसनी फैल गई और बालोद पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी। परिजनों और उसके मित्रों से पूछताछ के बाद बालोद पुलिस की टीम रायपुर, धमतरी पहुंची। राजनांदगांव, जगदलपुर में भी उसके करीबियों का पता लगा रही है। मॉडल के रायपुर वीआईपी रोड स्थित फ्लावर वैली सोसायटी के एक बड़े मकान में पुलिस की जांच में कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बालोद एसपी एमएल कोटवानी व अन्य पुलिस अफसरों का कहना है कि मॉडल हत्याकांड की जांच तेजी से जारी है। इस मामले में दर्जनों लोगों से पूछताछ हो चुकी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की जांच में लगी है। राज्य से बाहर अभी कोई टीम नहीं गई है। उनकी टीम बालोद के अलावा रायपुर, धमतरी व कुछ शहरों तक पहुंचकर जांच कर रही है और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह तलाश रही है। ठोस सबूत सामने आने पर गिरफ्तारी शुरू की जाएगी। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं आया है।

00 कई प्रकार के विवाद से जोडकऱ देख रही पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों