आरटीई में आवेदन भरने के लिए भटक रहे पालक

0

आरटीई में आवेदन भरने के लिए भटक रहे पालक

रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले के लिए 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं, लेकिन पालकों को सुविधा के अभाव में भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिन-जिन नोडल स्कूलों में आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए जिला प्रशासन ने कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात किया है, वे अपने हिसाब से टाइम दे रहे हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया के बाद एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। 25 अप्रैल तक लॉटरी की पहली सूची जारी होगी। पांच मई के बाद यदि कोई सीट रिक्त होगी तो उसे अनारक्षित कोटे के तहत भरा जाएगा। रायपुर में अभी तक 10 हजार आवेदन आ चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों