गुरु 30 जुलाई, 2026

पुलिस के हत्थे लगे ठगी गिरोह के 7 अपराधी

0

पुलिस के हत्थे लगे ठगी गिरोह के 7 अपराधी

जांजगीर-चांपा। पीएम आवास के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह के सात शातिर आरोपियो को जांजगीर-चापा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेउभांटा की महिला ठगी का शिकार हुई थी जिसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने मुखबिरों की मदद से आदतन अपराधी हरिचरण कश्यप को घेराबंदी कर पकड़ा गया वहीं पूछताछ में हरिचरण ने बताया कि अपने 6-7 साथियो के साथ गिरोह बनाकर इस प्रकार लोगो को ठगने का काम करता है. कोरबा एवं जांजगीर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को ये गिरोह ठगी का शिकार बना चुका है,हरिचरण की निशानदेही पर पुलिस ने उसके 6 साथियो को भी धर दबोचा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों