गुरु 30 जुलाई, 2026

जिला चिकित्सालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न

0

जिला चिकित्सालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न

मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला सह प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसपीएस सिदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली डॉ. एमके राय, खण्ड चिकित्सा अधिकारी लोरमी डॉ. जीएस दाऊ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. ए.आर. बंजारे ने उन्मुखीकरण कार्यशाला के उद्देश्य एवं गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए मार्गदर्शन किया। जिला सलाहकार (आर.एम.एन.सी.एच.ए) डॉ. सोनाली मेश्राम, अस्पताल सलाहकार श्रीमती सुरभि केशरवानी, एवं निजी चिकित्सालयों में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला सह प्रशिक्षण के दौरान पी.एम.एस.एम.ए. अभियान के तहत वर्ष 2018-19 में गर्भवती महिलाओं को दी गई सेवाओं के आधार पर जिला चिकित्सालय मुंगेली को प्रथम, विकास खण्ड लोरमी को द्वितीय एवं विकासखण्ड पथरिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया एवं कार्यरत निजी चिकित्सालयों के चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के तहत प्रत्येक माह के 9 तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिये प्रेरित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों