मिशन शक्ति को मिली कामयाबी, अंतरिक्ष महाशक्ति बना भारत, भारत ने Live सैटेलाइट को मार गिराया : PM मोदी

0

मिशन शक्ति को मिली कामयाबी, अंतरिक्ष महाशक्ति बना भारत, भारत ने Live सैटेलाइट को मार गिराया : PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट द्वारा मार गिराया गया है। 3 मिनट में ही सफलतापूर्वक ये ऑपरेशन पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति एक अत्यंत ऑपरेशन था जिसमें उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी, वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गये हैं। सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम किया है, उसका मूल उद्देश्य भारत की सुरक्षा, भारत का आर्थिक विकास और भारत की तकनीकी प्रगति है। आज का यह ‘मिशन शक्ति’ इन सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी अनुसंधानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना ही होगा। भारत ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के माध्यम से अंतरिक्ष शक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक ट्वीट करके जानकारी दी थी कि मेरे प्यारे देशवासियों आज सवेरे एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आपके बीच आऊंगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों