गुरु 30 जुलाई, 2026

संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को मार्गदर्शन

0

संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को मार्गदर्शन

बालोद। लोकसभा निर्वाचन 2019 को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण सम्पन्न कराने आज संगवारी मतदान दल का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शंातिपूर्ण निर्वाचन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लें। किसी भी कठिनाईयों का निराकरण मास्टर टेऊनर्स द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एल. गजपाल और डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी इस अवसर पर मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में पन्द्रह संगवारी मतदान दल गठित किए गए हैं। संगवारी मतदान दल के सभी अधिकारी महिलाएॅ होंगी।

मास्टर ट्रेनर श्री विजय कुमार देवंागन और श्री एन.के.यादव द्वारा संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मतदान सामग्री प्राप्त करना, ईव्हीएम-कंट्रोल युनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट मशीन, लेखन सामग्री, मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी, मतदान केन्द्र की व्यवस्था, मतदान के दिन मतदान प्रारंभ के पूर्व की तैयारी, मॉकपोल का आयोजन, ईव्हीएम मशीन को वास्तविक मतदान के लिए तैयार करना, नियत समय पर मतदान प्रारंभ करना, मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिए अधिकृत व्यक्ति तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। प्रशिक्षण में संगवारी मतदान दल के अधिकारियों को ईव्हीएम व्हीव्हीपैट मशीन का डेमो प्रदर्शन कर उसके कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों