शुक्र 24 जुलाई, 2026

जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 30-31 को

0

जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 30-31 को

रायपुर। रायपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ और एचिवर यूनाइटेड हेल्थ क्लब के तत्वावधान में 30 और 31 मार्च को जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग महिला-पुरुष और राज्य स्तरीय दिव्यांग बैंच प्रैस का आयोजन किया जा रहा है।

रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग सचिव मानिक ताम्रकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शंकर नगर चौक स्थित सिंधू भवन में आयोजित जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग महिला-पुरुष और राज्य स्तरीय दिव्यांग बैंच प्रैस विभिन्न वजन वर्गों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में 50 हजार का इनाम एचिवर यूनाइटेड हेल्थ क्लब के द्वारा दिया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के साथ जुम्बा डांस और लक्ष्मण कुमार और शगुन सिंह का दो दिन का वर्कशॉप आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप में तीन साल से 30 साल के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों