गुरु 30 जुलाई, 2026

नवागढ़ कालेज में छात्रों ने ली निर्भिक होकर मतदान करने की शपथ ली

0

नवागढ़ कालेज में छात्रों ने ली निर्भिक होकर मतदान करने की शपथ ली

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कालेज के प्राध्यापकों कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की मर्यादा को बनाये रखने के लिए स्वतंत्र व निर्भिक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पंचायत नवागढ़ कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने मतदाता साक्षरता का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र में मताधिकार का महत्व विषय पर वाद-विवाद, भाषण, गीत, रंगोली, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. पटेल, महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों