गुरु 30 जुलाई, 2026

अधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

0

अधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा के फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं विभिन्न कार्यो के संपादन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जांजगीर-चांपा 03 लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ को रिटर्निंग आफिसर होंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य के सुव्यवस्थित संपादन कें लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत बसंत, चांपा एसडीएम श्री राहूल देव, अपर कलेक्टर सुश्री लीना कोसम, डभरा एसडीएम श्री अनुपम तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर श्री सागर सिंह को सहायक रिटर्निंग आफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ व कसडोल के लिए भी सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दौरान निक्षेप राशि प्राप्त करने के लिए अपर कलेक्टर सुश्री लीना कोसम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचक नामावली का अवलोकन करवाने और मतदाता सूची का प्रमाणित प्रति प्रदाय करने की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान को सौंपी गयी है। डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन परिचय पत्र जारी करने का काम देखेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों