गुरु 30 जुलाई, 2026

शराब की सनक में दोस्तों ने ही ले ली दोस्त की जान

0

शराब की सनक में दोस्तों ने ही ले ली दोस्त की जान

रायपुर। राजधानी में युवक की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने 24 घंटे की भीतर सुलझा ली। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि युवक का दोस्त ही था। शराब की सनक में दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे को मौत के घाट उतारा था। इससे पहले सोमवार की सुबह पुलिस को कचना हाउसिंग बोर्ड में युवक की मर्डर की जानकारी मिली थी। तफ्तीश में पता चला कि युवक की ये लाश पांच दिन पुरानी है। युवक शराब का आदी था, लिहाजा पुलिस इस पर अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही थी। स्स्क्क आरिफ शेख के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनायी गयी थी। अलग-अलग एंगल पर पुलिस ने जांच कर 24 घंटे के भीतर ही हत्यारों को धर दबोचा है।

दोनों आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं, जिन्हे हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। दोनों सफाईकर्मी बताये जा रहे हैं। और मृतक युवक के साथ दोनों की गहरी दोस्ती थी। वारदात वाले दिन तीनों ने जमकर शराब पी, उस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों आरोपियों ने राहुल शर्मा के सर पर तावे से जोरदार वार किया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों घर को बंदकर वहां से फरार हो गए। दोनों नाबालिग आरोपी पूर्व में भी गंभीर धाराओं में जेल जा चुके है।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस इस वारदात को प्रथम दृष्टिया से हत्या से जोड़कर मामले जांच शुरू की थी। थाना विधानसभा और साइबर सेल की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस मामले में सिविल लाइन सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग है, पूर्व में भी इनका रिकॉर्ड खराब रहा है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

00 कचना में मर्डर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों