मंगल 4 अगस्त, 2026

नई नवेली दुल्हन ने सनी लियोनी के गाने पर किया इतना जबर डांस, वायरल वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

0
bride-entry

मनोरंजन डेस्क। शादियों के सीजन में भारत में अलग ही रौनक रहती है। कोरोन वायरस ने भले ही शादियों में जाने वाले मेहमानों की संख्या को सीमित कर दिया हो लेकिन शादियों के मजे लेने से नहीं रोक पाया है। जी हां, यहीं कारण है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शादियों के वीडियो ही वायरल होते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि लोगों को शादी में शामिल होने के मौके नहीं मिल रहे हैं इसलिए वे ऑनलाइन ही ऐसे वीडियो देखकर खुश हो रहे हैं। इनमें वरमाला, फेरे और दुल्हन की एंट्री के वीडियो शामिल हैं। हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो भी दुल्हन की जबरदस्ट एंट्री का ही है जिसमें सनी लियोनी के ‘मेरे सइयां सुपरस्टार’ गाने पर थनकती हुई दुल्हन ने सबका दिल जीत लिया है।

ज्ञात हो कि वैसे तो यह वीडिया पिछले साल दिसंबर का है लेकिन यह अब फिर से वायरल हो गया है। इस वीडियो में मराठी दुल्हन बड़े ही बिंदास अंदाज में नाचते हुए एंट्री लेती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं और दुल्हन के डांस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग दुल्हन का डांस खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

इतना ही नहीं दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी दंग रह जाता है।काले चश्मे लगाकर दुल्हन इतने अमेजिंग स्टेप्स करती है कि वहां मौजूर हर शख्स भौचक्का रह जाता है. कई लोग अपने फोन में दुल्हन के जबरदस्त डांस को रिकॉर्ड करते हुए दिखाई देते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों