गुरु 30 जुलाई, 2026

दुग्ध निगम में गड़बड़ी,जांच के आदेश

0

दुग्ध निगम में गड़बड़ी,जांच के आदेश

रायपुर्। दुग्ध महासंघ में भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें पूर्ववर्ती सरकार में आती रही लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच सरकार बदलने के बाद विधायक सत्यनारायण शर्मा तक मामला पहुंचा और उन्होने पुलिंदा सीधे विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे को सौंप दी। विभाग के सचिव को मंत्री ने जांच का आदेश दे दिया है। तत्काल इसके लिए जांच दल का गठन भी कर लिया गया है। गौरतलब है कि दुग्ध संघ के अध्यक्ष दो कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं और उनके खिलाफ अनियमितता की काफी शिकायतें आई है। वे भाजपा के नेता हैं,इसलिए अभी तक बचते रहे है लेकिन अब जांच के घेरे में आने की संभावना जतायी जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों