गुरु 30 जुलाई, 2026

‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ उर्फ हर्षाली मल्होत्रा ने दिखाया अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक, वीडियो वायरल

0
Harshali-Malhotra

न्यूज़ डेस्क। सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार करने वाली हर्षाली मल्होत्रा की एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद हर्षाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो में हर्षाली अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखाते हुए दिख रही हैं। वीडियो में पहले हर्षाली के बचपन की क्यूट फोटो दिख रहा है, जिसमें वह ऑरेंज कार्डिगन पहने हुए, एक मैचिंग हेयर क्लिप के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो के दूसरी क्लिप में हर्षाली की न्यू लुक दिख रहा है, जिसमें वह ब्लू एंड व्हाइट लहंगा पहने हुए मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षाली कैप्शन में लिखती हैं “बेबी और अब। ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हैं क्योंकि बजरंगी भाईजान के बाद से मुन्नी काफी बदल चुकी है। हर्षाली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इस पर कॉमेंट zकरते हुए क्यूट हर्षाली की तारीफें कर रहे हैं।

हर्षाली के इस वीडियो पर उनके एक फैन ने लिखा, “बहुत प्यारा, आप बहुत सुंदर लग रही हैं,” जबकि दूसरे ने उन्हें बजरंगी भाईजान में उनके रोल मुन्नी कहकर बुलाया है और लिखा, “अच्छा मुन्नी।” एक तीसरे ने कहा, “अभी भी वही क्यूटनेस।” कई लोगों ने पोस्ट पर अलग-अलग इमोजी शेयर कर कॉमेंट किया है।

हर्षाली मल्होत्रा का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट है, जिस पर वह समय समय पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इससे पहले हर्षाली मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थीं, जिसमें वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के ‘सीटी मार’ सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों