न्यूज़ डेस्क। जब से कोरोना महामारी आयी है बच्चों के स्कूल नहीं खुले है। इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। इसी बीच बच्चों की पढ़ाई को लेकर मजेदार वीडियो भी वायरल होते रहे हैं जिसकों देखने के बाद लोगों ने स्कूल खोलने की मांग भी कई बार की है। लेकिन इस बार बच्चों का जो वीडियो वायरल हुआ है वो कुर्बानी से जुड़ा हुआ है। इसमें दो बच्चे खड़े होकर कह रहे है कि कोरोना से लड़ने के लिए हमारी पढ़ाई कुर्बान करनी पड़ जाए तो मोदी जी हम तैयार है, इसके बाद दूसरा बच्चा बोलता है कि अगर सात साल भी स्कूल बंद करना पड़ जाए तो ये बलीदान हम देंगे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मोदी जी,इन बच्चों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा-ऐसे बच्चे ही बड़े होकर नेता बनते हैं। एक यूजर ने लिखा बेचारे मासूम है। लेकिन हिम्मत तो दिखाया बच्चों ने। पप्पू की तरह भ्रम तो नहीं फैला रहे हैं।
https://twitter.com/DeepakSingh_003/status/1400689378335223809?s=20
https://twitter.com/Narendrakumr53/status/1400690479310675971?s=20
