बुध 29 जुलाई, 2026

कुपवाड़ा में 56 घंटे तक चली मुठभेड़, दो आतंकी ढेर पांच जावान शहीद

0

कुपवाड़ा में 56 घंटे तक चली मुठभेड़, दो आतंकी ढेर पांच जावान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 56 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद रविवार को दो आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के संबंध अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी ने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार कहा था कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान सहित एक निरीक्षक शहीद हो गए हैं।

प्रवक्ता ने वसीम अहमद मीर नामक नागरिक को गोली लगने की जानकारी भी थी, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अभियान से जुडी़ विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों