शुक्र 24 जुलाई, 2026

बेमेतरा में स्वाईन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

0

बेमेतरा में स्वाईन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

बेमेतरा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्वाईन फ्लू की शिकायतें मिली है। जिससे बचाव एवं सुरक्षा हेतु जिला बेमेतरा के निवासियों से अपील करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि स्वाईन फ्लू से बचने के लिए निमयों का पालन करें.बुखार, खांसी, जुकाम, छीक, गले में खराश, आंखो में लाली, सांस लेने में कठिनाई वाले व्यक्ति से एक मीटर की दूरी रखें। बुखार, खांसी, जुकाम, छीक, गले में खराश, आंखो में लाली, सांस लेने में कठिनाई आदि ऐसे लक्षण होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर परामर्श उपचार प्राप्त करें। हाथ मिलाना, गले व चूमने से बचे साथ ही साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जायें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों