जरूरत पड़ी तो पुलिस एक्ट में होगा संशोधन-गृहमंत्री

0

जरूरत पड़ी तो पुलिस एक्ट में होगा संशोधन-गृहमंत्री

बिलासपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में एसआईटी जांच और अंतागढ़ टेप मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम और बैठकों के सिलसिले में बिलासपुर पहुंचे ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में एसआईटी का गठन पुलिस एक्ट के नियमानुसार हुआ है। उन्होंने कहा कि जरूरी हुआ तो छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट में जरूरी संशोधन भी किया जायेगा।

उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि प्रदेश में जो जांचें चल रही है, वो किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जो भी जांच चल रही है, वो न्यायसंगत तरीके से चल रही है। उन्होंने इस बात के संकेत दिये कि अंतागढ़ टेप मामले में अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी। वहीं उन्होंने इस बात के भी संकेत दिये की कांग्रेसियों के खिलाफ प्रदेश में जितने भी राजनीतिक मुकदमे दर्ज हैं, उनका परीक्षण कराकर वापस कराने की कोशिश की जायेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों