प्रदेश में फसलों का रकबा 55 लाख हेक्टेयर

0

प्रदेश में फसलों का रकबा 55 लाख हेक्टेयर

रायपुर। प्रदेश में फसलों का कुल रकबा 55 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य ने पूछा कि प्रदेश में कृषि भूमि का रकबा कितना है? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कृषि का रकबा 55 लाख 40 हजार 239 हेक्टेयर है। इसमें एक फसल का 46 लाख 53 हजार 495 है। दो फसली क्षेत्रफल 8 लाख 86 हजार 744 है। उन्होंने यह भी बताया कि धान की खेती का कुल रकबा 39 लाख 76 हजार 626 है। इनमें से 13 लाख 72 हजार हेक्टेयर सिंचित, 26 लाख हेक्टेयर असिंचित है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों