खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे विस अध्यक्ष

0

खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे विस अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 23 एवं 24 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत 23 फरवरी को प्रात: 9 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे चांपा आयेंगे। डॉ. महंत दोपहर 12 बजे नगर पंचायत बाराद्वार के ग्राम कड़ारी में आम लोगों से सौजन्य मुलाकात करेंगे तत्पश्चात खाद्य भण्डारण गोदाम का लोकार्पण करेंगे। डॉ. महंत दोपहर 2 बजे ग्राम बरपाली, शाम 4 बजे सक्ती और शाम 6 बजे ग्राम सारागांव में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. महंत 24 फरवरी को दोपहर 1 बजे चांपा से कोरबा जिले के करतला के लिए प्रस्थान करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों