पाक का झंडा लगाकर केंटर में घूम रहा युवक गिरफ्तार, गाड़ी में भरी हुई थी गाय-भैंसों की हड्डियां

0
Palval

पलवल (हरियाणा)। पलवल में आयशर केंटर पर पाक का झंडा लगाकर चलने वाले आरोपी को पुलिस केंटर सहित काबू कर लिया जबकि आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। केंटर में गाय-भैंसो की हड्डियां भरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा-153बी व पशु क्रुरुता सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पलवल कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई कि पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर जीवनधारा अस्पताल के समीप पब्लिक ने एक आयशर केंटर पकड़ा हुआ जिसके ड्राईवर साइड़ पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि केंटर नंबर UP-38,T-2539 में गाय-भैंसो की हड्डियां भरी हुई थी और चालक साइड़ पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था। मौके पर एकत्रित भीड़ ने एक व्यक्ति को काबू किया हुआ था जिसको हिरासत में लिया गया जबकि आरोपी का दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तोसीम निवासी छोटा हसनपुर जिला संभल यूपी बताया व अपने फरार साथी का नाम राजकुमार निवासी मुसापुर यूपी बताया। गहन पूछताछ में बताया कि वे पशुओं से भरे केंटर को लेकर तावडू (मेवात) से यूपी के जिला संभल जा रहे थे। पुलिस द्वारा केंटर को पुलिस लाईन में खड़ा कराया गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी अशोक निवासी गांव बड़ौली की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा-153बी व पशु क्ररुता एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों