फिर बड़े आंदोलन की राह में हैं पुलिस परिवार

0

फिर बड़े आंदोलन की राह में हैं पुलिस परिवार

रायपुर। आंदोलन कर पिछली सरकार की नींद उड़ाने वाले पुलिस परिवार एक बार फिर उसी रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार पुलिस परिवार भूपेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं.

दरअसल पुलिस परिवार की साप्ताहिक अवकाश, वेतन-भत्ते सहित कई विषय को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों को लेकर विपक्ष में रही कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया था. लेकिन उस दौरान समर्थन करने वाली कांग्रेस अब सरकार में है और हाल ही में सरकार ने जो बजट पेश किया था उसे लेकर पुलिस परिवार में काफी नाराजगी है. पुलिस परिवार के आंदोलनकारियों का कहना है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर उनकी ग्यारह सूत्रीय मांगों को पूरा करने का वायदा किया था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया. अब प्रदेशभर से पुलिस कर्मियों के परिवार 24 फरवरी को राजधानी रायपुर में जुटेंगे. पुलिस परिवार के आंदोलन को अमलीजामा पहनाने वाले लोगों के द्वारा फिर से इसे लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों