परीक्षा सामाग्रियों का वितरण 20 से

0

परीक्षा सामाग्रियों का वितरण 20 से

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा एक मार्च से प्रारंभ हो रहा है। हाईस्कूल 10वीं बोर्ड परीक्षा एक मार्च से और हायर सेकेण्डरी 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से संबंधित परीक्षा केन्द्रों में शुरू होगी। इन बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा सामाग्री का वितरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 खोखराभांठा जांजगीर में 20 फरवरी से की जाएगी। परीक्षा सामाग्री का वितरण जिले के बाहरी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को प्रात: 10 बजे से की जाएगी। जिला मुख्यालय के स्थानीय परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को 21 फरवरी को प्रात: 10 बजे से की जाएगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने परीक्षा सामाग्री वितरण व्यवस्था एवं केन्द्रीय मुल्यांकन हेतु तहसील बलौदा के तहसीलदार श्री लखेश्वर किरण को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों