पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक, विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर, श्री साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

रायपुर। नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम बगिया में हुआ था। विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साय एवं माता जसमनी देवी हैं। साय 27 मई 1991 में कौशल्या साय के साथ विवाह सूत्र में बंधे। इनके एक पुत्र और दो बेटियां है। साय की शिक्षा हायर सेकेंडरी तक लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में सम्पन्न हुई। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1734258785596907943 राजनीतिक सफर:- विष्णुदेव साय का 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। आज साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर पहुंचकर आगामी 13 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व…

बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश, होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माता जसमनी देवी ने जब बेटे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर सुनी तो खुश होकर उन्होंने कहा- मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है, इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लोगों के दुलार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद का परिणाम है। 10 दिसंबर को रायपुर में विधायक-दल का नेता चुने जाने के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए श्री साय अपने गृहग्राम बगिया से अपनी मां का…

#MadhyaPradeshCMNews: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे Dr Mohan Yadav, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

भोपाल (Bns)। चुनावी नतीजे घोषित होने के कई दिन बीत जाने के बाद आखिरकार सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद का फैसला हो गया। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) होंगे। भोपाल में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों की हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनी। मालूम हो कि मोहन यादव (Who is Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से हैं पार्टी के विधायक हैं। मालूम हो कि मोहन यादव शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बता दें कि मोहन…

Article-370 Supreme court Verdict: आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से PM मोदी खुश- दिया नया जम्मू-कश्मीर वाला स्लोगन…#NayaJammuKashmir

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले को कायम रखा है। इसके साथ ही कोर्ट की तरफ से अगले सात 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाने के बी निर्देश दिए हैं। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एप एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट करते हुए लिखा कि…

Breaking#SupremeCourt #Article370: धारा 370 (Article 370) केंद्र सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला सही, जानिए फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सही माना है। अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य से आर्टिकल 370 हटाने की शक्ति राष्ट्रपति के पास निहित थी। अब इतने साल बाद 370 हटाने के फैसले की वैधता पर चर्चा करना मुनासिब नहीं है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि राज्य से 370 हटाने के लिए विधाानसभा की ओर से सिफारिश किए जाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान अस्थायी था। इसके साथ ही…

#CGNewCabinetv: विष्णुदेव साय कैबिनेट में मंत्री पद के लिए सुगबुहाट तेज,अटकलों का बाजार गर्म, साय कैबिनेट में नए-पुराने चेहरों को मिल सकता है मौका, जानिए मंत्री पद के लिए संभावित नाम…

नई दिल्ली/रायपुर डेस्क (Bns)। भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते ही अब मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अरुण साव, ओपी चौधरी व रेणुका सिंह में से किसी एक को अब डिप्टी सीएम बनाने के चर्चा हो रही है। इसके अलावा कुछ को मंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बन सकते हैं। सभी संभाग से इस बार दावेदारों की…

Weather Update 11-12 December: कहीं होगी बारिश…तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-NCR में भी लुढ़केगा तापमान? जानें आज के मौसम का हाल…..

मौसम डेस्क(Bns)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, इन सबके बीच एक ताजा-कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। सिक्किम में 12 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।#Hailstorm #Sikkim #Imd #Watherupdate@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/hBDPNeNmGt — India Meteorological Department (@Indiametdept) December 10, 2023 वहीं बात करें राजधानी दिल्ली और उसके…