छत्तीसगढ़ में साकार हो रही बापू के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना धीरे-धीरे साकार हो रही है। गोधन न्याय योजना के तहत गांवों में बनाए गए गौठानों में से 3089 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में भुगतान की गई राशि में से लगभग 50 प्रतिशत राशि का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। यह एक बड़ा बदलाव है। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक अपने संसाधनों से 24.15 करोड़…

कार्तिक पूर्णिमा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई डुबकी, कार्तिक पुन्नी मेला की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है। पुन्नी मेला के अवसर पर आज यहां आसपास के सभी गांव के लोग आते हैं। पुन्नी मेला हमारी प्राचीन परंपरा है, हमारे छत्तीसगढ़ के गांव, शहरों…

सरकारी नौकरियों में गरीब सवर्णो को जारी रहेगी 10 फीसदी आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली। EWS पर सुप्रीम कोर्ट ने सात नवंबर को अहम फैसला देते हुए 10% आरक्षण को जारी रखने के पक्ष में फैसला सुनाया है। अब तक 3-2 से फैसला EWS के पक्ष में न्यायाधीशों ने दिया है। कोर्ट ने संविधान के 103वें संशोधन को सही ठहराते हुए अपना फैसला सुनाया है। बता दें, उच्चतम न्यायालय दाखिले और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले 103वें संविधान संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को अपना…

6 राज्यों के उपचुनाव में दिखा कमल का कमाल, चार सीटों पर BJP की जीत, एक-एक सीट पर RJD और उद्धव कैंप का कब्जा

न्यूज़ डेस्क। देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। गोला गोकरनाथ सीट, अंधेरी (पूर्व), गोपालगंज, आदमपुर, धामनगर, मुनुगोड़े, मोकामा की सीटों पर 4 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं राजद, उद्धव गुट के खाते में एक एक सीट गई है। बिहार के गोपालगंज, यूपी के गोला गोकर्णनाथ और हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली। वहीं मोकामा…

एलन मस्क ने Twitter इंडिया के लगभग सभी कर्मचारियों को निकाला: दुनिया भर में कहीं पूरी टीम, तो कहीं आधे स्टाफ की छुट्टी

न्यूज़ डेस्क। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के अधिग्रहण के बाद इसमें बड़े पैमाने पर छँटनी की है। इसका सीधा प्रभाव भारतीय कर्मचारियों पर पड़ा है। मस्क ने ट्विटर के भारत के लगभग सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। इस सोशल मीडिया के अधिग्रहण के दौरान अप्रैल में कर्मचारियों ने जो आशंका व्यक्त की थी, उसे एलन मस्क सही साबित कर रहे हैं। भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल को हटाने और पूरे बोर्ड के भंग करने के बाद कंपनी…

इंडोनेशिया और मलेशिया का पॉम अब छत्तीसगढ़ में हो रहा लोकप्रिय

रायपुर। इंडोनेशिया और मलेशिया में पॉम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इससे प्राप्त होने वाला पॉम ऑयल खाद्य तेलों के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति और जलवायु पाम की खेती के लिए उपयुक्त है। राज्य में इसकी खेती की विपुल संभावनाओं को देखते हुए इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पॉम ऑयल के खाद्य तेलों के अलावा यह कास्मेटिक उत्पाद बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। अभी तक हमारे देश में पॉम ऑयल विदेशों से आयात किया जा…

संगीत, नृत्य की कोई भाषा नहीं होती

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कल की ढलती हुई शाम के साथ ही समाप्त हो चुका है। इस वर्ष जिन 10 देशों के लोक नर्तक दल इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपने नृत्य की छटा बिखेरने आए थे उनमें मोजांबिक, टोगो, इजिप्ट, मंगोलिया, इंडोनेशिया, रूस, न्यूजीलैंड, सर्बिया और मालदीव जैसे देश प्रमुख हैं। दुनिया के इन 10 देशों से आए हुए लोक नर्तकों ने छत्तीसगढ़ की जनता को अपने लोक नृत्यों से अभिभूत कर दिया। लेकिन यह एकतरफा ही नहीं हुआ…

डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ के सोनहा बिहान के स्वप्नदृष्टा थे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार, भाषाविद् और छत्तीसगढ़ राज्य-गीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा को उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा को याद करते हुए कहा है कि डॉ. वर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कवि, चिंतक, उपन्यासकार, नाटककार, सम्पादक और मंच संचालक जैसी कई भूमिकाओं में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. वर्मा ने जो भी लिखा, वह लोगों की अंतरआत्मा में उतर गया। उनके हिंदी उपन्यास ‘सुबह की तलाश‘ जब छत्तीसगढ़ी में अनुवाद के बाद ‘‘सोनहा बिहान‘‘…

छत्तीसगढ़ में हो रहा आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम : मुख्यमंत्री श्री सोरेन

रायपुर। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य में ऐसे वर्ग को आगे बढ़ा रहे हैं जिनका सदियों से शोषण हुआ है। उनकी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। मुझे इस मंच में आकर गौरव महसूस हो रहा है। हेमंत सोरेन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के समापन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आगे कहा…

Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने तारीखों का किया ऐलान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में इस बार भी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात चुनावों के लिए मतदान 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है।…