प्रदेश में सब्जी, फल-फूलों की खेती में भी शून्य प्रतिशत की दर से अल्पकालीन ऋण की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर तीन लाख रूपए तक का ऋण दिया जा रहा है। उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और उन्नत खेती के लिए सिंचाई सहित विभिन्न उपकरणों पर अनुदान भी दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों का रकबा 834.311 हेक्टेयर है और उत्पादन 11236.447 मीट्रिक टन है। शासन की योजनाओं के फलस्वरूप किसान उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर प्रेरित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का…

छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति केबिनेट में मंजूर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन मछली पालन नीति में मछुआरा के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन को मंजूरी दी गई। मछुआ समुदाय के लोगों की मांग और उनके हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से नवीन मछली पालन नीति में तालाब और जलाशयों को मछली पालन के लिए नीलामी करने के बजाय लीज पर देने के साथ ही वंशानुगत-परंपरागत मछुआ समुदाय के लोगों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। तालाबों एवं सिंचाई जलाशयों के…

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार संभाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष नजीर कुरैशी और सदस्यगण सर्वश्री नजीर अहमद सिद्दिकी, सत्तार अली, रिजवान खान, इस्माईल खान, गुलाबुद्दीन, एजाज खोखर, मुनव्वर अली, शब्बीर खान, अब्दुल शाहिद कुरैशी, बदरूद्दीन इराकी और हाजरून खान (बानो) ने आज अपना पद्भार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष खादी…