धान खरीदी केन्द्र कोरबी में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ एफआईआर

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केन्द्र कोरबी में धान खरीदी में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति कोरबी में फर्जी पंजीयन की शिकायत की जांच सही पाये जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.के. जोगी और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी सह ऑपरेटर विकास सिंह को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस कार्य में संलिप्त श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं श्री…

कार्यों में पारदर्शिता हो, योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की मॉनटरिंग बारिकी से करें: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव विधानसभा में भेंट-मुलाकात अभियान के अंतर्गत आज राजनंादगांव सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान का सबसे अधिक लाभ यह होता है कि हम जनता से रूबरू होते हैं और हमें जन समस्याओं की प्रत्यक्ष एवं वास्तविक जानकारी मिलती है। इसलिए हम इसका जल्द समाधान भी कर पाते हैं। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ध्यान रखें कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े। शासन के कार्यों में पारदर्शिता हो। सबसे…