शनि 25 जुलाई, 2026

स्कूल प्रबंधन ने दिया नोटिस, तनाव में छात्र ने की आत्महत्या

0

स्कूल प्रबंधन ने दिया नोटिस, तनाव में छात्र ने की आत्महत्या

बिलासपुर। न्यायधानी के नामचीन जैन इंटरनेशनल स्कूल में पढऩे वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली है. पीएचई विभाग में एसडीओ के पुत्र 11वीं कक्षा के छात्र आयुष ने अपने सुसाइट नोट में अपने जीजा से माफी मांगी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रामा ग्रीन सिटी में रहने वाले आयुष का शव उसके घर के गार्डन में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है. बताया जा रहा है कि आयुष को किसी बात को लेकर स्कूल प्रबंधन ने नोटिस जारी किया था, जिसको लेकर वह कई दिनों से तनाव में था, और संभवत: इसी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है. फिलहाल, परिवार में गम का माहौल देखते हुए पुलिस ने परिजनों से पूछताछ नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुदखुशी के असली कारणों का पता चल सकेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों