बलात्कार और हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

0

बलात्कार और हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

कोरबा। बलरामपुर जिले में एक किशोर ने सात वर्षीय लड़की की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा ने बताया कि यह घटना बलरामपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार शाम की है जब 14 वर्षीय आरोपी ने लड़की को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में एक छोटी नदी के पास ले गया। एसपी ने बताया कि किशोर ने कथित तौर पर लड़की का बलात्कार किया और फिर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

कोशिमा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि किशोर की भूमिका जांच के दौरान संदेह के घेरे में आई जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों