मौसम का अलर्ट, कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी

0

मौसम का अलर्ट, कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते शुक्रवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह यातायात बाधित रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण यहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया।

हिमस्खलन होने के बाद घाटी स्थित जवाहर सुरंग की दोनों ट्यूब काजीगुंड की ओर से मंगलवार को बंद हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के चलते सड़क से बर्फ हटाने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से घाटी के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर शहर में तड़के करीब दो इंच बर्फबारी हुई। इस बीच, बीती रात सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान गिरने से कश्मीर में शीतलहर बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां तापमान शून्य से नीचे 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फबारी से शुक्रवार को यहां वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। शिमला के ऊपरी क्षेत्र और पूरा किन्नौर जिला चौथे दिन भी सड़कें बंद होने के कारण अन्य इलाकों से कटे रहे। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार तक हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों