पंचायत मंत्री ने बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित कार्यो किया निरीक्षण

0

पंचायत मंत्री ने बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित कार्यो किया निरीक्षण

रायपुर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मंत्रालय से वीडियो फ्रेसिंग के जरिए विभागीय समीक्षा के उपरांत रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मंदिरहसौद का दौरा किया। उन्होंने यहां राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया और उनके कार्यो की सराहना की।

पंचायत मंत्री ने कहा कि इसे और विकेन्द्रीकृत और विस्तारित किया जाए साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अन्य विकल्पों को तलाशे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो सके। श्री सिंहदेव ने कहा कि बिहान मिशन 25-25 के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी पहल है। श्री सिंहदेव ने बिहान में योगदान के लिए ग्राम पंचायत मंदिर हसौद की सरपंच श्रीमती धनमति गायकवाड़ की प्रशंसा भी की।

मंदिरहसौद ग्राम पंचायत में पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट निर्माण कार्य से जुड़े अन्नपूर्णा ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सेन ने पंचायत मंत्री को समूह की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके समूह को करीब 60 लाख रूपए का कार्यादेश प्राप्त हो चुका है और उनके समूह ने 14 लाख रूपए के पेवरब्लाक और फ्लाई ऐश ईट की सप्लाई भी कर दी है और शीघ्र ही शेष आर्डर की सप्लाई भी समूह द्वारा कर दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एंव ग्रामीण विकास श्री आर.पी.मण्डल, आजीविका मिशन के संचालक श्री अभिजीत सिंह, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक सोनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों